मुकाबले में पराजित कई टीमें राज्य चैंपियनशिप से बाहर

0
chaimpianship

परवेज अख्तर/सीवान : मैरवा धाम स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय खेल परिसर में बिहार स्कूल हैंडबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को दूसरे राउंड में अंडर- 14 अंडर-17 अंडर-19 बालक एवं बालिका टीम के बीच मुकाबला हुआ। चार कोट में एक साथ चल रहे इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में पूर्णिया ने शेखपुरा को 1-0 से, मुंगेर ने सिवान को 2-6 से, बांका ने सारण को 8-3 से पराजित किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में एकलव्य ने भागलपुर को 17-02 से, बक्सर ने कैमूर को 10-02, से नवादा ने मधेपुरा को 11-04 से, जहानाबाद ने बेगूसराय को 18- 8 से मुंगेर में पूर्णिया को 11-6 से, सारण ने बांका को 8-04 से, भोजपुर ने दरभंगा को 11-02 से पराजित किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में भागलपुर ने बेगूसराय को 11-07 से, सारण ने बांका को 11-03 से शेखपुरा ने रोहतास को 5-0 से हराया।अंडर -17 बालक वर्ग में एकलव्य ने भागलपुर को 5-0 से, कैमूर ने बॉक्सर को 7-5 से, नवादा ने मधेपुरा को 9-01 से, बेगूसराय ने जहानाबाद को 7-1 से, पटना ने मधुबनी को 9 -0 से, मुंगेर ने पूर्णिया को 5-0 से, सारण ने बांका को 7-2 से, दरभंगा ने भोजपुर को 6-0 से पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग में पटना ने बेगूसराय को 1-0 से, भागलपुर में कैमूर को 16-05 से, बक्सर ने वैशाली को 6-01 से, नवादा ने सिवान को 15- 07 से, सारण ने मुंगेर को 6- 0 से और दरभंगा ने नालंदा को 6-0 से पराजित कर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में शेखपुरा और रोहतास के बीच मैच जारी था। इस अवसर पर राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, बिहार हैंडबाल तकनीकी पदाधिकारी त्रिपुरारी प्रसाद, संजय प्रसाद, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष संजय पाठक, संतोष कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार, अनिरुद्ध कुमार, शिक्षक फुलेना यादव, दिलीप कुमार, बंसीलाल चौधरी, अनिल सिंह समेत कई मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali