पूर्व उपमुख्यमंत्री को सफल बनाने को ले राजद की बैठक

0
tejasvi yadav

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली प्रखंड के दोन स्थित राजद कार्यालय पर रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 22 अक्टूबर को सिवान के गांधी मैदान में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शरीफ खां ने कहा कि भाजपा की सरकार सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है। अब समय आ गया है कि देश की संविधान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से दूर हटाने के लिए हमें अपनी एकता दिखानी ही होगी। बैठक को रामदेव राम, अर्जुन पासवान, ओमप्रकाश गुप्ता, योगेंद्र पांडेय, अमरजीत कुशवाहा, आबिद हुसैन, शारदानंद प्रजापति, दयानंद यादव, शारदानंद यादव, सरहरवा मुखिया श्यामा प्रसाद यादव, शेख कादरी खां, मतलब खां, सिपाही राम, भोला,स्वामीनाथ यादव एवं बच्चा चौहान, रेणु सिंह सहित काफी संख्या में कार्यसमिति के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali