गुठनी स्थित सुहागरा मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन पर शोक की लहर

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी प्रखंड के सोहागरा धाम स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र गिरि का निधन गुरुवार की शाम हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी सरोज देवी एवं छह पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सत्येंद्र गिरि, राजीव कुमार, संजय कुमार, मृत्युंजय, मनोज गिरि, धनंजय जायसवाल, रंजीत मदेशिया, अभिषेक कुमार सिंह, सुरेंद्र चौहान, डॉ. रामाजी गिरि, मिन्हाज अंसारी आदि ने शोक व्यक्त की है। पुजारी के भाई संजय गिरि ने बताया कि बुधवार की शाम उनकी तबीयत खराब होने पर गोरखपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गुरुवार को दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाने के दौरान एयरपोर्ट पर उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali