नौतन: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर नौतन भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल बेमिसाल रहा। देश के प्रधानमंत्री को कोई टक्कर देने वाला नहीं है, लेकिन हमें जनता को बताना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के लिए नौ वर्षों के कार्यकाल में कौन-कौन से विकास के कार्य किए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं राज्य की विधि-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा ने कहा कि राजद ने बिहार में 15 साल शासन किया और उसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। मौके पर अजय कुमार तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, चंचल सिंह , वैद्यनाथ मिश्रा, शारदा प्रसाद, राम ज्ञान सिंह कुशवाहा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, नीरज सिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।