रघुनाथपुर में बाइक के धक्का से वृद्ध घायल, रेफर

0
bike

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे बाइक के धक्का से एक वृद्ध घायल हो गया। स्वजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं सदर अस्पताल से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल घायल लोढ़न तिवारी हैं। बताया जाता है कि लोढ़न तिवारी अपने घर के आगे खड़े थे। इसी दौरान एक व्यक्ति तेज गति से बाइक चलाकर राजपुर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया। घटना के बाद वह बाइक से फरार हो गया। समाचार प्रेषण तक थाने को जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali