रघुनाथपुर: अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला की मौत, स्वजनों में कोहराम

0

परवेज अख्तर/ सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में सिवान-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। इस दौरान बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रास्ते में महिला की मौत हो गई। मौत की सुचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मृतका की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया बेबी छठ करने अपने मायके सिसवन थानाक्षेत्र के नंदामुड़ा गांव आई थी। बुधवार की सुबह वह अपने बड़े भाई प्रमोद सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर दरौली थानाक्षेत्र के दोन अपने ससुराल गांव जा रहीं थी। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर ब्रेकर र बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों मुख्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां महिला की स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव का बिना पोस्टमार्टम कराएं ही घर लेकर चले गए।