न्याय यात्रा को सफल बनाने को ले हुई राजद की बैठक

0
santi nyay

परवेज अख्तर/सिवान : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव न्याय यात्रा पर 22 को सिवान पहुंच रहे हैं। उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार को श्रीनगर स्थित पूर्व कबिना मंत्री अवध बिहारी चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय यात्रा के पूरे कार्यक्रम की जानकारी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दी गई तथा उसकी तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद सहित सभी प्रखंडां एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सबों को संकल्पित होना पड़ेगा। देश में आज धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद के संविधान से अलग दंगा-फसाद और अल्पसंख्यकों में भय का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए हमलोगों को आगे आना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने कहा कि आज भारत का संविधान है तो हम सब हैं। लेकिन आज संविधान पर चारों ओर से हमला हो रहा है। जब संविधान समाप्त हो जाएगा तो स्वाधीनता और समानता कि कल्पना हम नहीं कर सकेंगे। संविधान को बचाने के लिए हमारे नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूरे बिहार में संविधान बचाओ न्याय यात्रा पर सिवान आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ डा. रामचंद्र पूर्वे, आलोक मेहता, शिवचंद्र यादव, शिवानंद तिवारी समेत अन्य प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहेंगे। बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 21 को छपरा में सभा करने के बाद शाम को सिवान पहुंचेंगे। परिसदन में रात्रि विश्राम के बाद 22 की सुबह मीडिया को संबोधित करने के बाद वे जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से न्याय यात्रा के सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। वहीं दूसरी ओर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हिना शहाब के आवास पर राजद नेताओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आगमन की तैयारियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, लीलावती गिरी, बबन यादव, शरीफ खान, दरोगा खान, ओमप्रकाश यादव, चंद्रभान यादव, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, विजय जयसवाल, बैजनाथ चौधरी, सिंगासन मांझी, अली राजा, रियासत नवाज, बलिंद्र यादव, विनोद यादव, रामाकांत यादव, राजदेव मुखिया, बब्लू यादव, चंद्रमा यादव समेत अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali