सिसवन: अगलगी में 50 बोझा अरहर की फसल व चार दर्जन से अधिक आम के पेड़ झुलसे

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के घुरघाट गांव स्थित बगीचे में शनिवार को अचानक हुई अगलगी की घटना में 50 बोझा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही करीब चार दर्जन आम के पेड़ झुलस गए। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पीड़ित घुरघाट आशुतोष तिवारी ने बताया कि अरहर की फसल कटने के बाद बगीचे में रखा गया था। तभी उसमें आग लगने से 50 बोझा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही करीब चार दर्जन आम के पेड़ भी झुलस गए। इस घटना में 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अगलगी की घटना की जानकारी स्थानीय सीओ व थानाध्यक्ष को दी गई है।