सीताराम महायज्ञ को हुआ पंचांग सह मंडप प्रवेश पूजन

0
sitaram yag

परवेज अख्तर/सिवान : जिले महाराजगंज प्रखंड के रतनपुरा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सीताराम महायज्ञ के प्रथम दिन अयोध्या से आए कथावाचक बाल ब्यास अमृतानंद महाराज ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन के दौरान कहा कि रामायण हमारे चरित्र का निर्माण करने वाला ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि चरित्रवान व्यक्ति को हर जगह सम्मान प्राप्त होता है। महाराज ने कहा कि चरित्रवान से बलवान, धनवान एवं बुद्धिमान तीनों डरते हैं। महायज्ञ को ले रविवार को विधिवत पंचांग पूजन सह मंडप प्रवेश पूजन किया गया। यज्ञाचार्य अभिमन्यु शास्त्री,आचार्य रीतेश उपाध्याय, पंडित रिपुंजय शास्त्री, राकेश बाबा, श्यामनंदन शास्त्री, ओमजीत शास्त्री, अनूप शास्त्री एवं सुधीर शास्त्री के सामूहिक वैदिक मंत्रोच्चार से पूरे क्षेत्र में भक्ति की सरिता बहने लगी है। इससे पूर्व मुखिया रमेश यादव ने संतों का स्वागत किया। इस मौके पर मुकेश चौधरी, विनय पांडेय, मंटू तिवारी, गौतम पांडेय, मुटुन पांडेय, सुधांशु पांडेय, दिनेश्वर तिवारी, संजय साह, अरुण चौरसिया, संजय तिवारी, पिंकी कुमारी, विवेक पांडेय उर्फ भुअर पांडेय, सीमा देवी, आशा देवी एवं प्रदीप पांडेय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali