सवर्णों के विकास को एकजुटता जरूरी : ई. रविंद्र

0
raily

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय सम्मान अधिकार यात्रा को ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन शैलेश कुमार सिंह ने की। आयोजनकर्ता विपिन सिंह एवं विकास रमण थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयोजक इंजीनियर रवींद्र सिंह, हिंदुवीर फाउंडेशन के संयोजक प्रमोद झा, युवा प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रीय महासभा रोहित सिंह रैंकवार, करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सागर, महामंत्री विशाल परमार को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक सिंह ने कहा कि आगामी 25 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में एकजुट होकर चट्टानी एकता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि 72 सालों में राज्य एवं केंद्र सरकार ने सवर्णों को कोई विकास योजना नहीं बनाई ताकि उनका विकास हो। सवर्णों ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी। आज उन्हीं के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। अगर स्वर्ण नहीं रहेंगे तो राष्ट्र नहीं होगा। आरक्षण को ले आज एसीएसटी वाले 35 प्रतिशत लाकर आइएस हैं, सवर्ण के लोग अधिक अंक लाकर भी आज बेकार है। क्षत्रिय समाज में हमेशा अन्याय, क्रूरता एवं अधर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आज के नेता कहते हैं कि रामराज देना है, यह रामराज कोई नहीं दे सकता है। रामराज कोई सवर्ण का बेटा ही दे सकता है। इस यात्रा में कोई राजनीतिक लोग नहीं है। जयप्रकाश नारायण के सपनों का भारत निर्माण एवं स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए इस आंदोलन को लेकर बिहार में यात्रा पर निकल चुके हैं। सरकार तभी होगा जब तक न्याय प्रिय लोग वहां नहीं बैठेंगे और न्याय प्रिय को स्वर्ण समाज ही बैठा सकता है। इस मौके पर ध्रुवनंदन सिंह, दिनेश सिंह, शुभम सिंह, विकास सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, रोहित, राहुल, प्रिंस, प्रमोद दुबे आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali