सिवान: हकाम में महिला की हत्या कर ससुराल वाले घर छोड़ फरार

0
  • 02 हजार 18 में कोइरिया हकाम में सोनू के साथ हुई थी शादी
  • 03 लाख, एक बाइक, सोने का चेन और अंगूठी दिया गया था

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के कोईरिया हकाम गांव में एक महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला के ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़ फरार हो गए हैं। फलस्वरुप पुलिस के गांव पहुंचने पर कोई नहीं मिला। पुलिस के अनुसार मृतका सरिता कुमारी थी। सरिता के पिता गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेमरवना निवासी रामदर्शन सिंह ने स्थानीय थाने में ससुरालवालों के खिलाफ हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिए आवेदन में लिखा है कि 2018 में उसकी बेटी सरिता की शादी कोइरिया हकाम निवासी सोनू सिंह से हुई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

दहेज को लेकर शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल के वीरेंद्र सिंह, सोनू सिंह व बिट्टू सिंह प्रताड़ित करते थे। हालांकि शादी के समय तीन लाख रुपए, एक बाइक, सोने का चेन और अंगूठी दिया गया था। जबकि ससुरालवालों का कुल पांच लाख रुपये की डिमांड थी। मांग पूरी नहीं किए जाने पर बुधवार को उसकी बेटी की हत्या कर चुपके से उसका दाह संस्कार कर दिया गया है। उक्त घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी बेटी की हत्या की खबर उसके मोबाइल फोन पर दी। हालांकि गांव में महिला के फांसी लगा जान देने की भी चर्चा हो रही है। बहराल पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।