सिवान: छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका ने किया विरोध प्रदर्शन

0
pardarsan

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ की जिला शाखा द्वारा गुरुवार को राज्य व्यापी धरना के तहत जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र संघ ने मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा। इसके पूर्व शहर के गांधी मैदान में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एकजुट हुईं। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शहर के अस्पताल रोड, अस्पताल मोड़, जेपी चौक, पटेल चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा जहां सेविका सहायिकाओं ने अपना मांग पत्र सौंपा। इसके बाद सभी धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनीला देवी एवं प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, ईटक के प्रदेश उप महासचिव अखिलेश पांडे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने कहा कि इस बार आर पार की लड़ाई है। सरकार दमन कारी नीति छोड़ सेविकाओं की मांग को मानकर हड़ताल समाप्त करवाए। धरना में उमारवती देवी, अमिता शर्मा, इंदु देवी, मानती, माया, सिपारा खातून, सरस्वती देवी, फूल कुमारी देवी, रिंकी देवी, रीता देवी, शाहिदा खातून आदि शामिल थीं।