सिवान: भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान, जगह-जगह की सफाई

0
Siwan Online News

✍️परवेज अख्तर/सिवान: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा तथा उसके आसपास स्थल की साफ-सफाई की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता देश के वीर व बलिदान सपूतों की प्रतिमा की साफ-सफाई कर रहे हैं। हमारा देश स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग- तपस्या, कुर्बानियां के बदौलत ही अंग्रेजों से आजाद हुआ था। आज विश्व में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार कसेरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को भाजपा एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाती है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

त्योहार में साफ- सफाई बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए भाजयुमो कार्यकर्ता महापुरुषों की प्रतिमा की साफ- सफाई कर रहे हैं। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सोमिल उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है और इस देश के लिए बलिदानी ही ईश्वर हैं। जिला मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि विपक्ष देश में भ्रष्टाचार फैला रहा है, इसलिए हमलोग स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। भाजयुमो जिला प्रवक्ता अभय शुक्ला ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी हमारे आदर्श हैं उनकी प्रतिमा से हमें ऊर्जा मिलती है। मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य पिंटू मिश्रा, दिव्यांशु बर्णवाल, चर्चिल कुशवाहा, राजा श्रीवास्तव, विकास शाह, नवल कैलाश बिहारी, ई.सतीश सिंह बबलू, नगर महामंत्री प्रशांत दुबे, राजेश श्रीवास्तव, सनी गुप्ता, समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।