सीवान: रामचरित मानस पर टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं का अपमान

0

परवेज अख्तर/सिवान: भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस और मनुस्मृति पर अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ जेपी चौक पर पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री को अविलंब बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का अपमान करोड़ों हिंदुओं का अपमान है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि ऐसे शिक्षा मंत्री को एक मिनट भी पद पर रहना मानवता को शर्मसार करने जैसा है। जिला महामंत्री त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षा मंत्रभ् को अपनी पद की गरिमा का ख्याल होना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त की मांग कार्यकर्ताओं ने की। पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डा. कुंदन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विकास यादव, मंडल अध्यक्ष महेश कुमार आदि मौजूद थे।