बड़ी खबर: महराजगंज से आठ व सिवान से एक पाए गए कोरोना पॉजिटिव, लोगो मे हड़कंप

0
सिवान में कोरोना का कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महराजगंज प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर देवरिया, शाहपुर, महराजगंज पुरानी बाजार, तकीपुर, सिवान के सुराहियां के व्यक्ति सिवान जाँच में पॉजिटिव पाए गए है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सिवान सदर अस्पताल में महराजगंज से आठ व सिवान से एक आये ब्लड सैंपल की जाँच में सभी पॉजिटिव पाए गए।सिवान के सिविल सर्जन यदुनाथ शर्मा ने बताया कि महराजगंज प्रखंड के माधोपुर निवासी दुर्गेश प्रसाद उम्र 24 कोलकाता से,देवरिया निवासी अलाउद्दीन अंसारी उम्र 32,सर्फिद्दीन उम्र 24 भिवंडी से,एमडी यासिर उम्र 25 भिवंडी से,अजहर अंसारी उम्र 32 महराष्ट्र से,वही शाहपुर निवासी रामकिशुन यादव उम्र 40 हरियाणा से, महराजगंज पुरानी बाजार के अजय साह उम्र 30 चंडीगड़,तकीपुर गांव निवासी मुना कुमार महतो उम्र पंजाब से आये।

वही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सिवान के सुरहिया गांव का जफर इम्माम अहमदाबाद से आया था।यह सभी लोग जाँच रिपोर्ट मे पॉजिटिव पाए गए है।