सिवान: 27 से तीन जनवरी तक होगा बीडीसी व प्रमुख-उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचन

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान : सदर अनुमंडल क्षेत्र स्थित 13 प्रखंडों में पंचायत आम चुनाव समाप्ति के बाद नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य तथा प्रमुख-उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने बताया है कि 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक प्रतिदिन दो प्रखंडों में निर्वाचन की कार्यवाही की जाएगी। 27 की सुबह 10.30 बजे सदर व दोपहर 2.30 बजे बड़हरिया प्रखंड के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

वहीं 28 की सुबह 10.30 बजे हुसैनगंज व दोपहर 2.30 बजे पचरुखी प्रखंड, 29 की सुबह 10.30 बजे मैरवा व दोपहर 2.30 बजे गुठनी प्रखंड, 30 की सुबह 10.30 बजे आंदर व दोपहर 2.30 बजे रघुनाथपुर प्रखंड, 31 की सुबह 10.30 बजे दरौली व दोपहर 2.30 बजे जीरादेई प्रखंड, दो जनवरी की सुबह 10.30 बजे सिसवन व दोपहर 2.30 बजे हसनपुरा प्रखंड तथा तीन जनवरी की सुबह 10.30 बजे नौतन प्रखंड के नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य तथा प्रमुख-उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचन कार्य होगा।