सिवान: आरोग्य दिवस पर दी जा रही परिवार नियोजन की जानकारी

0

परवेज अख्तर/सिवान: परिवार नियोजन के साधनों पर आम लाेगों को जागरुकता करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलास्तर से लेकर सामुदायिक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मेंउ ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (आरोग्य दिवस) की भूमिका भी अहम कर दी गई है। ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले आरोग्य दिवस कार्यक्रम के दौरान परिवार नियाेजन की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले योग्य दंपतियों को संसाधनों को लेकर भी परामर्श दिया जाएगा। सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि जिला स्तर से लेकर सामुदायिक स्तर पर कई जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में ग्रामीण स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस के दौरान टीकाकरण एवं प्रसव पूर्व जांच के अलावा परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर महिलाओं को सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इन साधनों की दी जा रही जानकारी :

आरोग्य दिवस पर परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्थायी साधनों में महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी एवं अस्थायी साधनों में कापर टी, गर्भ-निरोधक गोली (माला एम व माला एन), कंडोम एवं इमरजेंसी कंट्रासेप्टिवपल्सि क बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान गर्भनिरोधक अंतरा एवं छाया के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। सीएस ने बताया कि अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए किया जाता है। एक साल में इंजेक्शन की चार डोज दी जाती है। वहीं छाया गर्भ निरोधक एक साप्ताहिक टेबलेेट है। इसके सप्ताह में एकबार सेवन करना होता है। इन सभी के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा रही है।