सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में चार युवक घायल, रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शुक्रवार को दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने दो को पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र ओबरब्रिज की है। जहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायल को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के दखिन टोला निवासी राजू राम एवं महादेवा निवासी बंटी साह के रूप में हुई है। दूसरी घटना पीदेवी मोड़ की है। जहां दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। घायल युवक की पहचान मखदुम सराय निवासी मदन गुप्ता एवं आलोक कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।