सिवान: ठंड का प्रकोप जारी, लोग परेशान

0

चौक चौराहों पर नहीं नसीब हो रहा अलाव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को धूप आठ बजे निकली, लेकिन सर्द हवाएं की गति रहने के कारण कनकनी बरकरार रही। सुबह व शाम में धुंध के कारण वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं लोग भी देर तक घरों में दुबके रहने को विवश रहे। मौसम विभाग के अनुसार, तत्काल ठंड से राहत की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह में कुछ सुधार होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत रही लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

छोटे बच्चों का और भी बुरा हाल है। तापमान लगातार नीचे जा रहा है। शहर से लेकर गामीण इलाकों में समान रूप से ठंड का प्रभाव है। घर से बिना गर्म कपड़ों के निकलना जैसे ठंड को चुनौती देने के समान हो गया है। लोग इनर, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर के बिना घर से निकल ही नहीं पा रहे। अलाव के आसपास सिमटे लोग सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।