सिवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौ वा एपिसोड मन की बात लोगों ने सुना

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में रविवार को लोगों ने रेडियो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौ वां एपिसोड मन की बात को शक्ति केंद्र पचलखी बूथ संख्या 114 पर बूथ वासियों के साथ सुनी गई। जिससे लोग काफी प्रभावित हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाधार तिवारी, कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष, आनंद वर्मा आदि लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी और शहर के नई बस्ती स्थित पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के आवास पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ सुना। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सदैव मोदी के मन की बात सभी वर्गों को प्रेरित करती है। इस अवसर पर राकेश सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रसांत दूबे, उपेंद्र शर्मा, विजेंद्र यादव, कौशल गुप्ता, संतोष शाह आदि उपस्थित थे। वहीं मन की बात सौ वां एपिसोड सदर प्रखंड के कर्णपूरा पंचायत के बांसोंपाली गांव के बूथ संख्या 86 पर सुना गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का पहली बार अक्टूबर 2014 रविवार को प्रसारण हुआ था और अब 30 अप्रैल रविवार को सौ वां एपिसोड प्रसारित हुआ है। पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति, हमारी परंपराएं वर्षों से हर भारतवासी को जोड़ती आयी है। मौके पर हरेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह, हीरालाल राम, रामपुजन सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसंवाद का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का सौ वा एपिसोड को जीरादेई पंचायत के बूथ संख्या 192 एवं 193 पर जिला मंत्री डा. कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में देश रत्न डा. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक निवास स्थान के सामने स्थित राजेंद्र उद्यान में किया गया। मन की बात देशवासियों की अच्छाइयों के सकारात्मकता का एक अनोखा पर्व बन गया है। मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह राणा, मुखिया अच्छेलाल साह, जमापुर मुखिया राजेश सिंह, कीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक अमर ज्योति तिवारी, मंडल अध्यक्ष बबलू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।