सिवान: जेडए इस्लामिया कॉलेज में 7 विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू

0
za islamia
  • 05 विषयों में पहले से ही पीजी की हो रही थी यहां पर पढ़ाई
  • 04 नए विषयों में ऑनर्स की पढ़ाई शुरू करने की है स्वीकृति

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज में अब 7 नए विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की जेपी विश्विद्यालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें पहले से 4 विषयों में पढ़ाई शुरू करने की स्वीकृति मिली थी। जबकि 5 विषयों में पहले से ही पढ़ाई हो रही थी। जिन नए विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की विश्विद्यालय ने स्वीकृति दी है, उनमें पोलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी, हिन्दी, उर्दू, जूलॉजी व फिजिक्स शामिल है। इन सभी विषयों के लिए पीजी में 64-64 सीट पर नामांकन लिए जाएंगे। इसकी जानकारी जेपी विश्विद्यालय के रजिस्टार डॉ. रवि प्रकाश बबलू ने जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के सचिव जफर अहमद गनी को पत्र भेजकर दी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सचिव को भेजे गए पत्र में रजिस्टार ने इस बात का उल्लेख किया है कि जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज में क्वालिटी ऑफ एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। इसे देखते हुए कुलपति डॉ. फारूक अली ने जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज में 7 विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है। कॉलेज के सचिव जफर अहमद गनी ने पीजी व ऑनर्स के नए विषयों में पढ़ाई शुरू करने के लिए कुलपति व राजिस्टार के प्रति आभार प्रकट किया है। बताया कि पीजी के 7 विषयों के अलावा होम साइंस, सोशियोलॉजी, संस्कृत व पर्सियन में ऑनर्स विषय में पढ़ाई करने की स्वीकृति मिली है। बताया कि हमारे कॉलेज में पूर्व में कॉमर्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जियोग्राफी व इकोनॉमिक्स में पीजी की पढ़ाई होती थी।