सिवान: जिले में सुना गया प्रधानमंत्री के 105वें मन की बात

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 105वें मन की बात को सुना गया। इस दौरान बूथ संख्या 52 लौवान शिव मंदिर पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। वहीं महादेवा नई बस्ती स्थित पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के आवास पर नगर अध्यक्ष मुकेश कसेरा के नेतृत्व में मन की बात सुनी गई। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की महिलाएं मजबूत हो रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन बिल की सराहना भी की। लोकसभा संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश उचाईयों को छू रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूनम गिरी ने कहा कि नारी शक्ति बिल से सारी महिलाओं में खुशी की लहर है। मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता आशुतोष चौबे, जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, सत्यम भारतीय, कमलेश कुमार, राजा श्रीवास्तव, राजन साह, गीता विहारी सहाय, धर्मेद्र यादव, राजेश शर्मा, हीरालाल राम, भारती सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, अजीत कुमार, हीरालाल राम, प्रकाश राम, मनीष कुमार, आनंद सिंह सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।