सिवान: कल से जिले के 45 केंद्रों पर शुरू होगी धान की अधिप्राप्ति

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में सरकारी स्तर पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत किसानों से सीधे तौर पर धान की खरीदारी करने की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। एक नवंबर यानी बुधवार से धान की खरीदारी शुरू हो जाएगी। विभाग द्वारा जिले के कुल 203 पैक्सों व 19 व्यापार मंडलों में 45 केंद्रों को चिह्नित किया गया है। जहां निबंधित किसान धान की बिक्री कर सकेंगे। विभाग द्वारा साधारण धान के लिए 2 हजार 183 रुपये प्रति क्विंटल व ए ग्रेड धान के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिला सहकारिता विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले का लक्ष्य विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया है अनिवार्य :

बता दें कि अबकी बार धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया में आंशिक बदलाव भी किया गया है। धान खरीदारी को पारदर्शी बनाने व इसकी निगरानी के लिए किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाना है। साथ ही पैक्सों की गोदाम से मिलों तक धान की ढुलाई में उपयोग आने वाले वाहनों में जीपीएस अनिवार्य किया गया है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार :

जिले में धान खरीद के लिए 45 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां भी कर ली गई है। हालांकि मुख्यालय से धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।

साैरव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सिवान