सिवान: छठ घाटों की सफाई में जुटे रहे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

0

परवेज अख्तर/सिवान: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के कई छठ घाटों का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जीरादेई प्रखंड के हनुमानगंज एवं छोटका मांझा स्थित छठ घाट की सफाई अभियान में शामिल होकर छठ घाट की सफाई भी की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मौके पर उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा स्वच्छता, सादगी एवं पवित्रता का प्रतीक है। यह पर्व हमें बाहरी साफ-सफाई के साथ-साथ अपने मन को भी स्वच्छ रखकर अच्छे कार्य करने का संदेश देता है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने आम लोगों से इस त्योहार को प्रेम एवं भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। सफाई अभियान में प्रभुनाथ सिंह, दयाशंकर सिंह, संतोष सिंह, मनोज राय, मुन्ना राय, महेश यादव, चंद्रशेखर यादव, अवधेश राय व प्रदीप कुमार सहित कई ग्रामीण शामिल थे।