सिवान: दुष्कर्म, हत्या व लूट की घटनाओं में हुई है बेतहाशा बढ़ोतरी : उपेंद्र कुशवाहा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिस परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया था, उसी परिवार के सामने नीतीश कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया है। अभी आधा अधूरा राजद के साथ हैं तो बिहार की स्थिति जंगल राज 2 हो गई। जब पूरा हो जाएगा तो फिर पहले वाला जंगल राज आ जाएगा। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने राज्य की सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि नीतीश कुमार व लालू यादव की विचित्र तरह की दोस्ती है। जिस नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लालू यादव का साथ छोड़ा था, फिर उसी लालू यादव से हाथ भी मिला लिया है। उन्होंने कहा कि, महागठबंधन सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। इस एक साल में नीतीश-तेजस्वी की सरकार अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जहां तक ला एंड आर्डर की बात है, तो आरजेडी के रहते ला एंड आर्डर कभी ठीक हो जाए, तो अतिशयोक्ति होगी। कहा कि जबसे आरजेडी के साथ मिलकर सरकार चल रही है, तबसे दुष्कर्म, हत्या और लूट की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजद से मिलकर बिहार को फिर से 2005 के पहले वाली व्यवस्था में ले जाने की तैयारी में हैं, जिसे बिहार की जनता कभी सफल नहीं होने देगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ई. स्मृति कुमुद, जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान सहित अन्य वरीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।