सिवान: वीर बाल दिवस पर विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

0
school

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों द्वारा सिखों के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अधिकार, साहस, बलिदान की गाथा सुना त्याग एवं बलिदान को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। इसके अलावा बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयाेजन किया गया। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में वीर बाल दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजन की गई। इस दौरान सिखों के अंतिम गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के अनुकरणीय साहस की कहानी सुना बच्चों में उनके राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अधिकार, साहस, बलिदान की गाथाओं के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां में छात्रों को साहिबजादा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदान की गाथाएं सुनाई गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि छात्रों को साहिबजादा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के त्याग एवं बलिदान को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर, माध्यमिक विद्यालय पकवलिया, माध्यमिक विद्यालय करसौत आदि विद्यालयों में आयोजित किया गया। उन्होंने सभी विद्यालयों में गतिविधियां का फोटो वाहट्एसप पर भेजने का दिशा निर्देश सभी प्रधानाध्यापक को दिया गया है। आंदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय रकौली प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में जाता है।

मौके पर विद्यालय में दौड़, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक धर्मवीर सिंह, मनोज सिंह, प्रीति कुमारी, सुधीर मोहन, कुमारी नीलम गुप्ता समेत काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। वहीं रघुनाथपुर के टारी स्थित किसान मजदूर उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज टारी व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिघवलिया में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रवींद्र नाथ पाठक ने वीर बलिदानियों की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा बच्चों में देशभक्ति के प्रति कर्त्तव्य दिलाया। समारोह को अमित कुमार मुन्नू, मुखिया अजय कुमार बैठा, शिक्षक प्रदीप कुमार मिश्र, आभा देवी, मंजू देवी, आकाश तिवारी, पवन वर्मा, जेपी यादव आदि ने संबोधित किया।