उचकागांव में कुशल राज मिस्त्रियों को भुकंपरोधी मकान निर्माण के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित

0
construction

परवेज अख्तर/उचकागांव (गोपालगंज):- जिले के उचकागांव प्रखंड के स्वरोजगारी भवन में सरकारी स्तर पर राज मिस्त्रियों को भूकंप रोधी मकान बनाने के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 14 पंचायतों के सभी चयनित राज मिस्त्रियों को भूकंप रोधी मकान बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस संबंध में सीओ रामबचन राम ने कहा कि राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षित करने के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पंचायत वार राज मिस्त्रियों की सूची तैयार की जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय के स्वरोजगारी भवन में 22 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक चलेगा। जिसमें राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षक के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali