छेड़खानी की शिकार महिला फरियाद लेकर पहुंची एसपी के पास

0
mahila

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव की छेड़खानी की शिकार महिला को थाने से न्याय नहीं मिलने पर महिला शुक्रवार को एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई. महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में वह एक अन्य लड़की के साथ सोच के लिए खेत की तरफ गई थी. इसी दौरान गांव का एक मनचला युवक उसे पकड़कर छेड़खानी करने लगा. काफी देर तक छेड़खानी करने के बाद युवक ने महिला को नहीं छोड़ा तो शोरगुल की आवाज सुनकर महिला का पिता अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए पहुंचा. महिला ने बताया कि उस मनचले युवक ने उसके पिता के सिर पर रहा कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. महिला ने बताया कि वह थाने में न्याय की गुहार लगाने गई तो थानाध्यक्ष द्वारा भगा दिया गया. घटना के बाद गांव के लोगों ने महिला के घायल पिता को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. महिला ने बताया कि वह एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने आई है.

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali