स्वर्गीय शिक्षक दिनेश्वर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर प्रतिभा समारोह आयोजित

0

शिक्षा मनुष्य जीवन में अनमोल खजाना है इसलिए बच्चों में हमेशा अच्छी शिक्षा देने के पक्ष में रहे: शैलेश सिंह

छपरा: जिले के मशरख प्रखंड क्षेत्र के चरिहारा गांव निवासी शिक्षक स्वर्गीय दीनेश्वर सिंह की पुण्य स्मृति में हर साल आयोजित होने वाली समान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 13 वा संस्करण आयोजन कोरोना गाइड के चलते सरकारी अनुमति नहीं मिलने पर इस बार उनके आवास पर सादे समारोह में आयोजित की गई।कार्यक्रम के संयोजक शैलेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में चरिहारा आवास परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व दिनेश्वर सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें अवकाश प्राप्त शिक्षक झमेन्द्र सिंह, सुदामा सिंह, रविन्द्र सिंह रवि, राजेन्द्र सिंह, आचार्य श्री सुरेन्द्र नाथ उपाध्याय, शिक्षकों में विजय कृष्ण त्रिपाठी, चंद्रकेत सिंह, विनय कुमार सिंह, विनोद सिंह, चंदन सिंह,समाजसेवी कुन्दन कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कार्यक्रम की शुरुआत के बाद स्वागत गान किया गया।शिक्षक सम्मान समारोह के उपरांत सतेन्द्र दूरदर्शी के ठंड का पहरा और कोरोना के गीत से लोगों ने खूब ठहाका लगाया उसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में छात्रों को सम्मान किया गया। जिसमें मशरक प्रखंड के दो छात्र मनु रत्न और आशीष गौरव को तथा सीबीएससी में उतीर्ण निकिता सिंह और आर्यण राज को सम्मानित किया गया। मौके पर सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र उपाध्याय, आचार्य सुरेन्द्र उपाध्याय,झमेन्दर सिंह,पशुराम त्रिपाठी, चन्द्रकेत नारायण सिंह को सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सारण जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल पायी जिसके चलते अपने निजी आवास शैल कुंज पर सादे समारोह में आयोजन किया गया। वही उन्होंने कहा कि पिता ने शिक्षा को हर गरीब से ऊंचे बच्चों तक पहुंचाने में अपनी परेशानी सामने नही आने दी।उनके आदर्श हमेशा उनके छात्रों में आज भी जीवंत हैं।