तरवारा: दिल्ली भाग रहे चार लड़के-लड़कियों को रेल पुलिस ने पकड़ा, जांच शुरू

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन से जीआरपी ने दिल्ली भाग रहे दो लड़का और दो लड़की को सोमवार की दोपहर हिरासत में ले लिया। दोनों लड़की पूर्वी चंपारण के रहने वाली हैं। जबकि दोनों लड़के इसी जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि वह दिल्ली भगाने के लिए जंक्शन पर आए थे। मैट्रिक परीक्षा के दौरान इन चारों के बीच संपर्क हो गया था। मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसके बाद चारों ने घर से भागने का निर्णय लिया। चारों जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे थे, तभी जीआरपी को संदेह हुआ और चारों से पूछताछ की। इसके बाद चारों को हिरासत में ले लिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि चारों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। स्वजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।