गुठनी के प्रखंड प्रमुख समेत चारों जिला पार्षद की करारी हार

0
  • मैरवा प्रखंड प्रमुख कमला कुशवाहा की जगह चुनाव लड़ने वाले उनके पति संजय सिंह कुशवाहा को भी चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है
  • गुठनी, नौतन व मैरवा में कई मुखियों की गई कुर्सी
  • नौतन प्रखंड प्रमुख मीरा देवी चुनाव जीत गई हैं
  • 27 पंचायतों में अधिकतर नए चेहरों ने मुखिया चुनाव में मारी बाजी
  • 09 में आठ नौतन में नए चेहरे पहली बार मुखिया का चुनाव जीते हैं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी, नौतन व मैरवा प्रखंड के 27 पंचायतों के अधिकतर मुखियों ने अपनी कुर्सी गंवा दी है। वहीं गुठनी के प्रखंड प्रमुख समेत चारों जिला पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह मैरवा प्रखंड प्रमुख कमला कुशवाहा की जगह चुनाव लड़ने वाले उनके पति संजय सिंह कुशवाहा को भी चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। इन परिणामों के बीच नौतन की प्रखंड प्रमुख मीरा देवी चुनाव जीत गईं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुठनी के प्रखंड प्रमुख कुमोद नारायण सिंह उर्फ सुबोध सिंह चुनाव हार गए हैं। गुठनी बीडीसी क्षेत्र संख्या 2 से विंधवासिनी नारायण सिंह चुनाव जीत गए हैं। इधर, मैरवा की प्रखंड प्रमुख कमला कुशवाहा इस बार चुनाव नहीं लड़ी थीं। प्रखंड प्रमुख की जगह बड़गांव बीडीसी क्षेत्र संख्या एक से चुनाव लड़ने वाले प्रमुख पति व जेडीयू प्रदेश सचिव संजय सिंह कुशवाहा 105 वोट से चुनाव हार गए हैं। यहां से शैलेश गिरि चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। हालांकि नौतन प्रखंड की प्रखंड प्रमुख व प्रखंड के सेमरिया पंचायत से बीडीसी प्रत्याशी मीरा देवी चुनाव जीत गई हैं। इधर, गुठनी में 10 में पंचायत में से छह में नए चेहरों ने बाजी मारी है, जबकि नौतन में 9 में से आठ पंचायत में नए चेहरे पहली बार मुखिया का चुनाव जीते हैं। खलवा से अमित सिंह पहली बार मुखिया बने हैं। मैरवा प्रखंड में भी पंचायत चुनाव में भारी उलटफेर देखने को मिला है। प्रखंड के मुड़ियारी पंचायत के मुखिया अजय भाष्कर चौहान जहां लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गए हैं। वहीं आठ पंचायतों में छह में वर्तमान मुखियाओं को हार का मुंह देखना पड़ा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

नौतन के 8 पंचायत में दिखेंगे नए चेहरे

जिले के नौतन प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में नए चेहरों की ताजपोशी मुखिया चुनाव में हुई है। प्रखंड के नौतन पंचायत से तारकेश्वर साह पहली बार मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। वहीं खाप बनकट से प्रियंका देवी, खलवां से अमित सिंह, नरकटिया से अशोक यादव, मुरारपट्टी से हवलदार अंसारी, मठिया से शशि प्रभा देवी व गंभीरपुर से हाजरा खातून को मुखिया के चुनाव में विजय हासिल हुई है। प्रखंड के सेमरिया पंचायत से मुखिया का चुनाव जीतने वाले रवि राय की पत्नी पूनम देवी वर्तमान में इस पंचायत की मुखिया हैं।

गुठनी के छह पंचायत में नए चेहरों ने मारी बाजी

जिले के गुठनी प्रखंड के 10 पंचायतों में मुखिया के चुनाव में छह पंचायतों में नए चेहरों ने बाजी मारी है, जबकि चार पर पुराने मुखियाओं ने दूसरी बार चुनाव जीता है। सोहगरा से रणजीत कुशवाहा, विश्वार से नैनपति देवी, टड़वा खुर्द से अमित चतुर्वेदी, बेलौर से विमला देवी, पड़री से लल्लन राय व चिताखाल से नवमी लाल पासवान को पहली बार मुखिया चुनाव में जीत हासिल हुई है। उधर, जतौर से अनिता देवी, सोनहुला से विजय सिंह, बरपलिया से विन्दा देवी व बलुआ से श्रीनिवास गुप्ता अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं।

मैरवा में दो को छोड़ सभी सीटों पर नए चेहरे

मैरवा प्रखंड के आठ पंचायत में से सात में चुनाव परिणाम वर्तमान मुखियाओं के खिलाफ गया है। प्रखंड के मुड़ियारी पंचायत के मुखिया अजय भाष्कर चौहान व सेमरा में राम प्रवेश रजक दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। इधर, कबीरपुर से विजय बहादुर सिंह, सेवतापुर से अर्जुन कुमार साह, बड़गांव से मंजू देवी, बड़का मांझा से अर्चना कुमारी, इंग्लिश से तनवीर अहमद व बभनौली से अनिता देवी पहली बार मुखिया का चुनाव जीतने में सफल हुई हैं।

माले नेत्री सोहिला गुप्ता चुनाव हार गईं

जिले में चौथे चरण में जिला परिषद के चार सीट के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान जिला पार्षदों को हार का मुंह देखना पड़ा है। चौथे चरण में गुठनी के दो जबकि मैरवा व नौतन में एक-एक सीट के लिए हुए जिला परिषद सीट पर चुनाव हुआ था। नौतन जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक से सोहिला गुप्ता चुनाव हार गई हैं। यहां से बेबी देवी को जीत हासिल हुई है। मैरवा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 2 से निवर्तमान जिला पार्षद उपेन्द्र गोड़ को हरा कर रजनीश गोड़ चुनाव जीत गए हैं। वहीं गुठनी जिला परिषद क्षेत्र संख्या से पांच से छोटेलाल यादव व छह से रीना देवी ने जीत हासिल की है। निवर्तमान जिला पार्षद समरजीत सिंह व प्रतिमा देवी को पराजय का मुंह देखना पड़ा है।

विजय हासिल करने पर लोगों ने दी बधाई

नौतन। प्रखण्ड क्षेत्र के सेमरिया पंचायत से फिर से प्रमुख मीरा देवी के पंचायत समिति सदस्य पद पर विजय हासिल करने पर लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में मनीष पांडेय, राजीव पांडेय, प्रमोद सिंह, सुनील राय, लोचा मिश्रा, नवीन पांडेय राकेश यादव, राहुल तिवारी,अभिषेक पाठक, सुनील सिंह, मनीष तिवारी, अंकित मिश्र बाबा शामिल हैं।