मौत की खबर सुन गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

0
maut ki khabar

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगांवा बथान की एक महिला की शुक्रवार बरहनी चंवर में टेंपों और ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। मृतका शिवमूरत की पत्नी रमावती देवी (52) बताई जाती है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के चीत्कार से गांव में शोक व्याप्त है। आसपास के ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। ज्ञात हो कि रमावती देवी अपने पति के साथ टेंपो से सिवान की ओर किसी काम से जा रही थी। तभी बरहनी चंवर में एक ट्रक की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति घायल हो गया। मृतका को चार पुत्र और तीन पुत्री है। पुत्रों में संतोष कुमार, अशोक महतो, सुदामा महतो तथा राकेश महतो है। पुत्रियों में बच्ची देवी, रीना देवी, शोभा देवी है। संतानों में राकेश की शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali