दिवंगत कर्णपुरा के पूर्व मुखिया की तीसरी पुण्यतिथि धूमधाम से मनी

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत स्थित चांचोपाली नवका टोला गांव में दिवांगत पूर्व मुखिया शिव कुमार सिंह कि तीसरी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गयी।इस दौरान मुखिया की प्रतिमा पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल, स्थानीय भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह व दिवंगत मुखिया की पत्नी सुमेरी देवी ने संयुक्त रुप से माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। अपने संबोधन में सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुखिया शिव कुमार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तहत पुण्यतिथि प्रतिवर्ष मनाया जाता है।समाज में शिवकुमार बाबू ने जिस तरह से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाया था। वह अनुकरणीय थी। समाज के युवाओं को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेनी चाहिए। राजनीति के क्षेत्र में युवा बेहतर कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाएं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ताकि उन्हें सेवा भाव के कार्य से जाना जा सके। लोगों के बीच से जाने के बाद इंसान अपनी यादगार छोड़ जाए।मुखिया ने जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करने का काम किया है। उनके अंदर ऊंच नीच का भेदभाव नहीं था। सभी तबके के लोगों के हिमायती थे। इसी पहचान से उन्हें लोग जानते थे। वहीं स्थानीय विधायक देवेशकांत सिंह ने कहा कि दिवंगत मुखिया शिव कुमार बाबू के कुशल कार्य को लेकर उनकी पत्नी सुमेरी बेबी को पंचायत के लोगों ने पंचायत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।मौके पर कर्णपुरा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार तिवारी, मुजफ्फर इमाम, समाजसेवी सुरेश प्रसाद, राजकिशोर सिंह, मिथिलेश सिंह, जवाहर प्रसाद ,रामदुलार वर्मा, डॉ.नैमतुल्लाह अंसारी,मदन तिवारी, सरपंच वशिष्ठ प्रसाद, पूर्व सरपंच विजय सिंह ,विक्की सिंह ,टनटन बाबा, शक्ति सिंह, बिरेंद्र प्रसाद ,अनिल श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, मुमताज माली, अखिलेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, बृजकिशोर सिंह समेत दिवंगत मुखिया के पुत्र रंजय कुमार सिंह ,धनंजय कुमार सिंह व डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया।