सिवान में अपराध नियंत्रण को ले चलाया गया वाहन जांच अभियान

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न चौक-चौराहों पर मंगलवार को जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कप मच गया। अभियान शहर में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम के नेतृत्व में चलाया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

जहां पी देवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड पर विशेष रूप से चलाया गया। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विधि व्यवस्था को ठीक रखने व अपराध पर नियंत्रण रखने के दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान पूरे जिले में चल रहा है, ताकि अपराधी प्रवृति के लोग जिला में प्रवेश न कर सकें।