महिला की हत्या, हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
giraftar

नवादा में एक महिला की हत्या, हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा: अकबरपुर प्रखंड के मायापुर गांव में एक महिला की पति और ससुरालवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो बच्चों की मां पिंकी देवी को उसके पति ने पीट पीट कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर मार दिया। वहीं हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने की तैयारी कर रहा था। जिसके दौरान पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतका के परिजनों को सूचना दी गयी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। इस क्रम में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है जबकि मां फरार होने में सफल रही है। पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र के बुधौली (ताराबिगहा) गांव के रामबालक राजवंशी ने अपनी पुत्री 25 वर्षीय पिंकी देवी की शादी छह वर्ष पूर्व अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के मायापुर गांव के स्व शरण राजवंशी के पुत्र मनोज राजवंशी के साथ की थी। इस क्रम में दो बच्चों की मां बनी। बड़ा पुत्र पांच वर्ष व छोटी दो वर्ष की पुत्री है।