छपरा में तिलक समारोह के बाद महिला को गोली मारकर किया घायल

0

छपरा: जिले के गरखा थाना क्षेत्र चिरांद रोड चंडाल चौक के समीप गरखा गाँव मे एक महिला को तिलक समारोह के बाद गोली लग गई। घायल महिला मजलिसपुर के ऊषा देवी बताई जाती है। गोली लगने की सूचना घर वालो ने गरखा पुलिस को दी। मौके पर पुलीस पहुँच एक युवक को हिरासत मे ले लिया। स्थानीय लोगो ने घायल महिला को गरखा अस्पताल लेकर गए। नाजुक स्थिति देख चिकित्सको ने छपरा कर दिया। वही इस मामले मे घर वाले गाँव के दो युवको पर ही गोली मारने का आरोप लगा रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

एक को पुलिस ने तत्काल हिरासत मे ले लिया। घटना के बारे मे लोगो ने बताया की घायल महिला मायके अपने भाई गरखा गाँव के तारकेश्वर महतो के पुत्र राधेश्याम महतो के तिलक समारोह मे सामिल होने आई थी। राधेश्याम का तिलक 18,5,22को था। तिलक का रस्म पुरा होने के बाद लोग खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद नाच गाना डीजे पर हो रहा था। सभी घर के सदस्य व आस पास के लोग गाना पर झुम रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की अवाज आई। लोग चिल्लाने लगे महिला के पेट गोली लगने से बेहोश हो कर गिर पड़ी। आस पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक गोली मारने वाला युवक घटनास्थल से फरार हो गया। भागने के क्रम मे ऊषा के भाई तारकेश्वर महतो ने युवक को देख लिया। पुलिस को पहुँचे पर उसने पुलिस को बताया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया चल रही थी।