लकड़ी नबीगंज: सड़क हादसे में महिला वार्ड सदस्य की मौत

0
  • प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते में मौत
  • जन्मदिन समारोह से लौटने के दौरान हादसा
  • मौत की खबर सुन परिवार में मचा कोहराम
  • 07 वोटों से 6 नंबर वार्ड में जीत हासिल की थी
  • 02 पुत्र रूद्र प्रताप 2 वर्ष, अंश कुमार 6 वर्ष है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के खवासपुर-मलिकाना मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम एक महिला वार्ड सदस्य की वाहन के धक्के से मौत हो गई। मृतका बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसरी निवासी बबलू सिंह की पत्नी शोभा सिंह थी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम बबलू सिंह अपने संबंधी बसांव के नागेंद्र सिंह के घर से जन्मदिन समारोह से वापस अपने घर उसरी आ रहे थे। तभी खवासपुर मलिकाना के पास अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा धक्का मार दिया गया। जहां बबलू सिंह व उनकी पत्नी शोभा सिंह घायल हो गई। इसके बाद मदारपुर में निजी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते में ही शोभा सिंह की मौत हो गई। जबकि जख्मी पति बबलू सिंह का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। नगर थाने की पुलिस ने मृतका के पति बबलू सिंह का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। सड़क हादसे में मृत वार्ड सदस्य शोभा सिंह की मौत की खबर सुन पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मृतक के पड़िजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। मृतक के दो पुत्र रूद्र प्रताप 2 वर्ष, अंश कुमार 6 वर्ष व एक पुत्री खुशी कुमारी 8 वर्ष की है। मौत की खबर सुनते ही गांव में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बबलू सिंह की मां शव देखते ही अचेत होकर गिर पड़ी। वह जब भी होश में आती दहाड़ मार कर रोने लगती। पति बबलू सिंह की आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। उनकी मौत से गांव वाले भी गम में डूबे हुए हैं। इस बार के पंचायत चुनाव में बैजूबरहोगा पंचायत से पहली बार उन्होंने 7 वोटों से 6 नंबर वार्ड में जीत हासिल की थी। इस घटना को लेकर पंचायत के मुखिया विजय सिंह ने वार्ड सदस्यों व अपने समर्थकों के साथ आकर दुख प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है। इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष सरोज प्रसाद ने बताया कि नगर थाने से फर्दबयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।