आशा कार्यकर्ताओं ने एएनएम के विरुद्ध किया हंगामा

0
aasha hadtal

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने एएनएम के विरुद्ध हंगामा एवं प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उनके द्वारा लाए गए मरीजों से रिश्वत की मांग की जाती है तथा नहीं देने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि पीएचसी में पदस्थापित एएनएम मंजू देवी तथा निशा सिंह द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा प्रसव लाभ के लिए लाए गए मरीजों से पैसे की मांग की जाती है। पैसा नहीं देने उस मरीज को रेफर कर दिया जाता है। यही नहीं हम आशा कार्यकर्ताओं को मरीज लाने के बाद हॉस्पिटल के अंदर बैठने नहीं दिया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं के हंगामा के बाद अस्पताल के अंदर के भ्रष्टाचार का पोल खुलता नजर आ रहा है। प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं में रीता सिंह, पूनम देवी, पुनीता देवी, दुर्गावती देवी, विद्यावती देवी, उर्मिला देवी, शिला देवी, अनीता देवी, ललिता देवी, उषा देवी, नीतू देवी, ममता देवी, सुनैना देवी, संजू देवी, बेबी देवी आदि शामिल थीं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali