छपरा:- लड़के के घर वालो ने लड़की के भाई को मारपीट किया घायल, पटना रेफर

0
marpit

छपरा: जिले के गड़खा क्षेत्र में शादी के रिश्ता होने से पहले ही लड़का पक्ष के लोगो के द्वारा लङकी के परिजनो को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना मुकिमपुर पंचायत के मरिचा गांव की है। मरिचा गावॅ के शंकर सिंह के लड़का सतोष सिंह की शादी मढौरा थाना क्षेत्र के आदमापुर गॉव के नरेश सिंह यहा तय हुआ था। तिलक इसी महाने 26 व बरात 30 निर्धारित थी। लेकिन तिलक के दो दिन पहले ही लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार दिया। इस बात सूचना मिलते ही लड़की पक्ष के लोग मंगलवार के दिन मरिचा गांव लड़के के दरवाजे पर पहुंचे व लड़के पक्ष से शादी नही करने की बजह जानने की कोशिश करने लगे तभी एकाएक लड़के पक्ष के लोग लड़की के परिजनो पर हमला कर दिए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

लड़की पक्ष के लोग भाग कर मुखिया के दरवाजे पर पहुंचे जहा पर मुखिया के द्वारा दोनो पक्षो को बुलाकर पंचयती कर मामला सुलह करने की बात कही गई। अभी पंचायत की बात चल ही रही थी तब तक लड़का पक्ष ने फिर एक बार लड़की के परिजनो पर हमला बोल दिया। जिसमें लड़की के ममेरे भाई मकेर हरणबाघा के अनिल सिंह बुरी तरह जख्मी हो गये। जिनको इलाज के लिए अस्पताल मे ले गए वहा से चिकीत्सको ने ईस्थीती नाजूक देख पटना रेफर कर दिए। वही लड़की पक्ष का आरोप था कि लड़का पक्ष यह कह शादी से इनकार कर रहे थे कि आप लोग जितना दहेज दे रहे है। उससे ज्यादा हमें दूसरा पाटी दें रहा हैं, अगर आप उससे ज्यादा दहेज देंगे तब हम आपके साथ करेंगे। जिसको लेकर हमलोग लड़के के दरवाजे पर पूछने गए तो हमलोगो के साथ मारपीट की गई।