छपरा: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

0

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में घायल महिला की शुक्रवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका भटगाई वृत निवासी संजीव राय की 27 वर्षीय पत्नी सुमन देवी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार महिला शनिवार की दोपहर में किसी व्यक्ति के साथ बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। वापस लौटने के दौरान नारायणपुर बाजार शिव मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में ठोकर मार दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि महिला को काफी गहरी चोट लगी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में दोनों को निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को पटना रेफर कर दिया। पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतिका को दो पुत्री एक 5 वर्ष व 1 वर्ष है। तथा उसके पति हरियाणा में रहते हैं।