छपरा: दरवाजे पर खड़ी बाइक को चोरो ने चोरी कर ली, प्रथमिकी दर्ज

0

छपरा: जिले के बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के धनगड़हा गांव में दरबाजे पर खड़ी स्प्लेंडर बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई और किसी को कानोकान भनक तक नहीं लगी। मामले की जानकारी तब हुई जब बाइक मालिक सुबह में उठे तब। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा गांव का है। पीड़ित शैलेश कुमार दीक्षित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि बाइक दरबाजे पर खड़ी कर सोने चले गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

सुबह में उठने के बाद देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। इधर दरबाजे से बाइक चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोग हतप्रभ है। लोगों ने बताया की मोड़- बाजार से चोरी करते-करते चोर अब घर तक पहुँचने लगे है। जो चिंता का विषय बनी है। पीड़ित ने चोरी हुई बाइक की बरामदगी की मांग की है। इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।