छपरा: कमता गांव मे शौच कर बाहर निकल रही महिला को अज्ञात व्यति ने चाकू मारकर किया घायल

0

छपरा: बनियापुर थाना क्षेत्र कमता गांव मे शौच कर बाहर निकल रही महिला को एक अज्ञात व्यति ने चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गनीमत रही कि महिला ने चाकू को अपने हाथ से रोक लिया। वरना जान जा सकती थी। घायल महिला कमता गांव कि 25 वर्षीय रानी कुंवर बताई जाती है। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। एक वर्ष पूर्व महिला के पति के मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। घटना बुधवार की सुबह की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला सुबह के समय अपने घर के बाहर स्थित शौचालय से बाहर निकल हाथ मुँह धो रही थी तभी एक व्यक्ति ने चाकू से प्रहार कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक हमला करने वाला व्यक्ति फरार हो गया। पूर्व उपप्रमुख संजय राम एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से महिला को आनन- फानन में रेफ़रल अस्पताल लाया गया। जहाँ इलाज शुरू हुआ। इधर मामले की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच अपने स्तर से जांच- पड़ताल में जुट गई। घटना स्थल से पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया है। हमलावर की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित महिला के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है।