गोपालगंज:- थावे जेल मे भी गूंजेगी छठी मइया का गीत

0

गोपालगंज: मण्डल कारा चनावे में भी लोक आस्था का महा पर्व छठ धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल कारा में भी छठ मैया का गीत गूँजेगा। यह जानकारी काराधीक्षक अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया की कारा में 5 पुरुष कैदी और 20 महिला कैदी इस बार छठ व्रत कर रहे है। छठ व्रतियों के लिये कारा प्रसाशन द्वारा सभी को सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया की सूर्य उपासना के लिये जेल के अंदर तालाब को सजाया जा रहा है। जिसके किनारे एक छठ प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जहॉ पर पुरुष बन्दी छठ व्रत और भगवान भास्कर का अर्घ देगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया की इसके साथ ही बन्दी महिला छठ व्रती के लिए महिला वार्ड में ही एक कुंड का निर्माण किया गया है। जहॉ पर महिला बन्दी छठ व्रती छठ व्रत करेगी और और भगवान सूर्य का अर्घ देगी। उन्होंने बताया की छठ व्रतियों के बीच कारा प्रसाशन द्वारा अंग वस्त्र साड़ी और धोती का वितरण किया जाएगा। साथ ही नारियल, सुपली और फल सहित छठ में लगने वाले अर्घ्य देने के लिए सभी सामग्री का व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जेल में जितने भी महिला कैदी और बच्चे है।सभी को अंग वस्त्र उपलब्ध कराया जा रहा है। जो महिला छठ व्रत नही कर रही उसको भी जेल प्रशासन द्वारा वस्त्र उपलब्ध कराया जाएगा।