वर्ष 2022 में DGP समेत बिहार कैडर के 9 IPS होंगे सेवानिवृत्त….

0

पटना: आज से नये साल 2022 की शुरूआत हो गई है। नये साल में बिहार कैडर के कई आईपीएस अफसर सेवानिवृत हो जायेंगे। बिहार के डीजीपी एस.के. सिंघल भी इस साल सेवानिवृत होंगे. हालांकि वे इस साल के अंत में यानी दिसंबर में रिटायर होंगे। डीजीपी के अलावे कई आईजी-डीआईजी रैंक के अधिकारी भी 2022 में सेवानिवृत होंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पहले नंबर पर बिहार के डीजीपी संजीव कुमार सिंघल हैं. 1988 बैच के आईपीएस ऑफिसर एस.के सिंघल 19 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे.वे 19 दिसंबर 2020 को डीजीपी बने थे। कार्यकाल कम होने की वजह से उनकी सेवा की अवधि को बढाया गया था। एस.के सिंघल के अलावे आईजी ट्रेनिंग विजय कुमार वर्मा भी 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

आईजी में प्रोन्नत प्राणतोष कुमार दास इसी महीने यानी 31 जनवरी 2022 को रिटायर कर जाएंगे. आईजी जितेंद्र मिश्रा भी 28 फरवरी 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डीआईजी रत्न मणि संजीव 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त होंगे .डीआईजी सारण रेंज रविंद्र कुमार 31 मई 2022 को रिटायर होंगे . डीआईजी उमाशंकर प्रसाद 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त होंगे. डीआईजी दिलीप कुमार मिश्रा 31 अगस्त 2022, डीआईजी सिविल डिफेंस अमजद अली 31 अक्टूबर 2022 को सेवा से निवृत हो जायेंगे।