सिवान के बिंदुसार बुजुर्ग में जल-जमाव को ले मुख्यमंत्री से मिले पैक्स अध्यक्ष

0

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया मुख्य मार्ग पर बिंदुसार बुजुर्ग शिव मंदिर के पास वर्षों से सड़क पर जल जमाव को लेकर पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर अपनी बातों को रखा। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को जांच के आदेश देकर जल्द से जल्द नाला निर्माण करने का आदेश दिया है। जल जमाव से राहगीर, मरीजों एवं ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सुभाष सिंह कुशवाहा ने बताया कि विगत तीन वर्षों से विभागीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के यहां दौड़ लगा रहा हूं अंततः हर थककर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सोमवार को मिलकर समस्या से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले की एवं पदाधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव एवं नगर विकास के प्रधान सचिव को त्वरित करवाई हेतु निर्देशित किया। आदेश के बाद मंगलवार को जिला पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जल्द ही कार्य का निविदा प्रकाशन का अश्वासन दिया।