सिवान: ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों की बैठक में कई महत्वूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गांधी मैदान पोखरा परिसर में शनिवार को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर पासवान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओंं पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से वेतन मानदेय और स्थायीकरण पर विशेष बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मित्र की कमिटी विधान सभा से पारित हो चुका है। इस पर सरकार द्वारा जल्द से जल्द निर्णय लेने का अश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने बताया कि उनलोगों को 2012 से अब तक वेतन नहीं मिला है। इस कारण जिले के सभी 120 ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र व उनका परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गया है। बैठक के अंत में सभी लोगो ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर संजय कुमार, पिंकी देवी, दिनेश गुप्ता, अर्जुन भगत, मनोज सिंह, नीरज सिंह, अशोक चौधरी, राज किशोर, विजय सिंह, उमेश कुमार, सोनू बाबा, राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस मित्र उपस्थित थे।