सीवान के हसनपुरा में बल्ब जलाने को लेकर हुई मारपीट में तीन महिला सहित एक घायल

0
marpit

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा एम एच नगर थाना के मंदरौली में बल्ब जलाने को लेकर बीती रात मारपीट में तीन महिला सहित एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों में सिकंदर गुप्ता, मां इलायची देवी, पत्नी पूजा कुमारी, पुत्री मनीषा कुमारी शामिल है। मारपीट की घटना 24 मई को हुई जब सिकंदर गुप्ता के छत पर बल्ब जल रहा था तभी बल्ब जलते पर बगल के ही विनोद साह, सुनील साह, अनिल साह ने मिलकर गाली गलौज करते हुए छत पर जल रहे बल्ब को बुझाने को कहा इसी पर जब पूछा गया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए सभी ने सिकन्दर गुप्ता को लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिससे वह घायल हो गया। वही मार खाते देख युवक की मां इलाईची देवी, पत्नी मीना देवी, लड़की पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी आई तो उन लोगों को भी कमला देवी, रेखा देवी, खुशबू देवी, सिंगारों देवी ने मिलकर उन्हें भी लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। वहीं  जान से मार देने की धमकी दी गयी है। वहीं दूसरे पक्ष से भी घायल होने की सूचना मिल रही है। इस संदर्भ में सिकंदर गुप्ता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर सभी को आरोपित किया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।