बड़हरिया: एक्टर मंटू लाल ने अलग अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

0

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया मालवीय नगर निवासी फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार मंटू लाल ने अपना 47 वां जन्मदिन अपने अलग अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने पिता के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर एवं रिद्धि सद्धि के देवता गणपति की पूजा अर्चना की। उन्होंने जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक यूट्यूब चैनल (मंटू लाल एक्टर) के नाम से शुभारंभ किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस मौके पर आद्रा भोज का भी आयोजन किया। मौके पर मंटू लाल ने कहा कि मेरा जन्म इसी आद्रा नक्षत्र में 27 जून को को हुआ था। जन्मदिन को खास बनाने के लिए आद्रा भोज का आयोजन किया हूं ताकि इसके साथ हमारी संस्कृति भी जीवंत रहे। इस मौके पर अधिवक्ता शैलेश नारायण सिन्हा, संटू लाल, आइडी गिरि, आनंद कुमार गिरि आदि उपस्थित थे।