छपरा में गड़खा के पूर्व प्रमुख के पति पर जानलेवा हमला, चाकू से गोदकर किया जख्मी

0

छपरा: जिले के गड़खा प्रखंड की पूर्व प्रमुख इंदु देवी के पति सुरेश राम को शुक्रवार की देर रात में बदमाशों ने उनके पैतृक घर अवतार नगर थाना क्षेत्र के बसंत गांव स्थित घर में चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया। उनको बचाने आए उनके पुत्र व पत्नी पर भी चाकू से हमला किया गया। आननफानन में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा सभी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया है और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बताया जाता है कि रात के करीब एक बजे 4-5 की संख्या में कुछ असामाजिक तत्व पूर्व प्रखंड प्रमुख के घर पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने पूर्व प्रमुख के पति को चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया और उसे अवतार नगर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस गिरफ्तार बदमाश को थाना ले गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। वहीं पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है। इस मामले में घायल सुरेश राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने गड़खा थाना क्षेत्र के गोहर बसंत निवासी रत्नेश पांडे के पुत्र रोहित पांडेय सहित अन्य चार को अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि रात्रि के करीब एक बजे उनके आंगन में एक व्यक्ति घुस गया। जिसके बाद उनकी नींद खुली तो शोर मचाया। इसी बीच उक्त व्यक्ति चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई बार प्रहार किया गया। घटना के दौरान बचाने आए पुत्र एवं पत्नी को भी उक्त व्यक्ति ने चाकू गोदकर जख्मी कर दिया। परिवार के सभी सदस्यों द्वारा शोर मचाए जाने पर गांव के लोग दौड़कर आए। जिसके बाद उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति रोहित पांडे बताया जाता है जो चुनावी साजिश के तहत प्लान बनाकर अपने चार मित्रों के साथ घटना को अंजाम देने के लिए आया था। अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य सभी चार व्यक्ति फरार हो गए।